NEET 2026 re-exam के लिए Mumbai Local का बड़ा फैसला, 21 जून को चलेंगी सभी 1,820 ट्रेनें

Maharashtra: NEET 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए रेलवे ने फैसला किया है कि उस दिन सभी 1,820 लोकल ट्रेनें चलाई

Maharashtra: NEET 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए रेलवे ने फैसला किया है कि उस दिन सभी 1,820 लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे परीक्षा देने जाने वाले हजारों छात्रों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि रविवार होने के बावजूद सभी ट्रेनें वर्किंग डे (कामकाजी दिन) के टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी। इसमें 94 AC लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि 21 जून को कोई भी मेगा ब्लॉक नहीं लिया जाएगा, ताकि ट्रेनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के चलती रहे।

वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ किया है कि परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही परीक्षा टलने की अफवाहों पर ध्यान न दें। NTA ने नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, क्योंकि पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। छात्रों को अपना बैंक अकाउंट और IFSC कोड वेरिफाई करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को कहा गया है।

विवरण जानकारी
परीक्षा की तारीख 21 जून, 2026
समय दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक
गेट बंद होने का समय दोपहर 1:30 बजे (सख्ती से)
कुल प्रश्न 180 (फिजिक्स: 45, केमिस्ट्री: 45, बायोलॉजी: 90)
कुल अंक 720
मार्किंग स्कीम सही: +4, गलत: -1, खाली: 0

सुरक्षा के लिहाज से इस बार काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रश्न पत्रों को 18 अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित पहुँचाने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) की मदद ली जा रही है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को भी परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।