Mumbai में 24 साल के लॉ ग्रेजुएट ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, दो महिलाओं पर केस दर्ज
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Bandra East इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल के लॉ ग्रेजुएट ने अपनी सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं के खिलाफ
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Bandra East इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल के लॉ ग्रेजुएट ने अपनी सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ Bandra East में रहता था। वह पहले एक जज के साथ लॉ क्लर्क के तौर पर काम कर चुका था और फिलहाल घर से ही काम कर रहा था। जांच में पता चला है कि दो महिलाओं ने उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह काफी तनाव में था।
घटना की जानकारी तब मिली जब 6 अगस्त को मृतक की मां को उसके दो दोस्तों का फोन आया। दोस्तों ने बताया कि जब युवक Bangalore में पढ़ाई कर रहा था, तब उसका इन महिलाओं के साथ रिश्ता था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और उसे धमकियां मिलने लगीं। मृतक के छोटे भाई के फोन पर भी एक धमकी भरा मैसेज आया था।
परेशान मां ने इस मामले की शिकायत Kherwadi Police से की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली। Kherwadi Police अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से युवक इतना तनाव में था कि उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।