Mumbai की झीलों में बढ़ा जलस्तर, विहार और तुलसी झील लगभग भरीं; BMC ने जारी किया डेटा
Maharashtra: मुंबई में हो रही तेज बारिश से शहर की पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद जगी है। बीएमसी (BMC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शहर को पानी देने वाली सात झीलों का जलस्तर बढ़कर करीब 29% तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटो
Maharashtra: मुंबई में हो रही तेज बारिश से शहर की पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद जगी है। बीएमसी (BMC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शहर को पानी देने वाली सात झीलों का जलस्तर बढ़कर करीब 29% तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश की वजह से इन जलाशयों में पानी की मात्रा में 12% की अच्छी बढ़ोत्तरी देखी गई है।
बीएमसी के हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग ने बताया कि 7 जुलाई 2026 की सुबह 6 बजे तक सात झीलों में कुल 4,18,649 मिलियन लीटर पानी जमा था। यह उनकी कुल क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर का 28.92% है। इससे पहले 6 जुलाई को यह आंकड़ा सिर्फ 16.92% था। अगर पिछले सालों से तुलना करें तो 2025 में इसी तारीख को झीलों में 67.88% पानी था, जबकि 2024 में यह 14.52% था।
बारिश का सबसे ज्यादा असर विहार और तुलसी झीलों पर दिखा है, जो अब लगभग पूरी तरह भर चुकी हैं। विहार झील 98.98% और तुलसी झील 95.88% तक भर गई है। बाकी झीलों की स्थिति इस प्रकार है:
| झील का नाम | जलस्तर (प्रतिशत) |
|---|---|
| मोदक सागर | 52.22% |
| तन्सा | 42.85% |
| मिडल वैतरणा | 26% |
| भातसा | 24.50% |
| अपर वैतरणा | 12.25% |
मुंबई के कोलाबा और संताक्रूज मौसम केंद्रों पर 7 जुलाई की सुबह तक क्रमशः 57.2 मिमी और 90.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 6 जुलाई को बारिश और भी तेज थी, जिसमें कोलाबा में 128 मिमी और संताक्रूज में 159 मिमी पानी बरसा था। IMD ने आने वाले दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे झीलों के जलस्तर में और सुधार होने की उम्मीद है।