Mumbai में भारी बारिश के बाद भी सूखे की चिंता, झीलों का जलस्तर 8% से नीचे गिरा

Maharashtra: मुंबई शहर में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन शहर को पानी देने वाली बड़ी झीलों का हाल बुरा है। शहर में भारी बारिश के बावजूद जलाशयों का जलस्तर कम होता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पानी की

Maharashtra: मुंबई शहर में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन शहर को पानी देने वाली बड़ी झीलों का हाल बुरा है। शहर में भारी बारिश के बावजूद जलाशयों का जलस्तर कम होता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पानी की किल्लत और कटौती बढ़ने का डर है।

बुधवार, 24 जून 2026 की सुबह 6 बजे तक मुंबई की सात मुख्य झीलों में कुल पानी का स्तर घटकर 7.94% रह गया है। यह स्थिति काफी चिंताजनक है क्योंकि पिछले साल इसी तारीख को झीलों में 32.89% पानी था। शहर के अंदर स्थित तुलसी और विहार झीलों में तो अच्छी बारिश हुई है, लेकिन मुख्य पानी देने वाली झीलें जो शहर से दूर अंदरूनी इलाकों में हैं, वहां बारिश बहुत कम हुई है।

झील का नाम जलस्तर (क्षमता %)
तुलसी 22%
विहार 45% से ज्यादा
मोदक सागर 20%
मध्य वैतरणा 11%
भातसा 7%
तन्सा 1.85%
ऊपरी वैतरणा खाली

पानी की कमी को देखते हुए Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने कड़े कदम उठाए हैं। रिहायशी इलाकों में 15 मई से ही 10% पानी की कटौती लागू है। इसके अलावा, 17 जून से कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और नए कनेक्शन देना बंद कर दिया गया है। स्विमिंग पूल में पानी की सप्लाई रोक दी गई है और औद्योगिक इकाइयों व कमर्शियल ऑफिसों में 20% पानी की कटौती की गई है।

IMD के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई के तटीय इलाकों में तो बारिश हुई, लेकिन झीलों के जलग्रहण क्षेत्र अंदरूनी इलाकों में हैं जहां बारिश कम हुई है। मौसम विशेषज्ञ अभिजीत मोदक के मुताबिक, अगर 28 जून के बाद मानसून में तेजी आती है और शाहपुर से इगतपुरी के बीच अच्छी बारिश होती है, तभी झीलों का स्तर सुधरेगा। BMC ने लोगों से अपील की है कि वे गाड़ी धोने और बागवानी जैसे कामों के लिए बोरवेल या टैंकर के पानी का इस्तेमाल करें और पीने के पानी को बर्बाद न करें।