Mumbai में दोस्त के साथ स्विमिंग रेस लगा रहा था युवक, Kurla के Sheetal Talao में डूबने से मौत

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। LBS रोड पर स्थित Sheetal Talao में शुक्रवार सुबह स्विमिंग के दौरान 19 साल के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। LBS रोड पर स्थित Sheetal Talao में शुक्रवार सुबह स्विमिंग के दौरान 19 साल के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के साथ तैरने की रेस लगा रहा था, तभी उसकी सांस फूल गई और वह गहरे पानी में चला गया।

मृतक की पहचान आदित्य तवाडे के रूप में हुई है, जो कुर्ला का ही रहने वाला था। घटना के समय आदित्य के साथ उसके दोस्त कुणाल सुरेश, मोहम्मद फैजान और दानिश शाह भी मौजूद थे। जैसे ही आदित्य पानी में डूबा, उसके भाई रोहित तवाडे ने तुरंत मुंबई फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, NDRF और BMC के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आदित्य को बाहर निकालकर तुरंत घाटकोपर के Rajawadi Hospital ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुर्ला पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू को देख रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह जैसे आत्महत्या या साजिश। वहीं, आदित्य के दोस्तों फैजान और दानिश ने दावा किया है कि Sheetal Talao में पहले भी डूबने की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।