Mumbai के KEM Hospital का नाम बदलने पर विवाद, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने King Edward VII को कहा ‘किंग कसाब’
Maharashtra: मुंबई के मशहूर KEM Hospital का नाम बदलने की मांग को लेकर राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विधान परिषद में बहस के दौरान ब्रिटिश राजा King Edward VII की तुलना अजमल कसाब से कर दी। उ
Maharashtra: मुंबई के मशहूर KEM Hospital का नाम बदलने की मांग को लेकर राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विधान परिषद में बहस के दौरान ब्रिटिश राजा King Edward VII की तुलना अजमल कसाब से कर दी। उन्होंने राजा को ‘किंग कसाब’ बताते हुए कहा कि वे भारत के लिए गर्व का विषय नहीं बल्कि गुलामी का प्रतीक थे।
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, जो मुंबई उपनगरीय जिले के संरक्षक मंत्री और कौशल विकास मंत्री भी हैं, ने दावा किया कि King Edward ने भारत को लूटा और लाखों भारतीयों की जान ली। उन्होंने इस बात को भी गलत बताया कि अस्पताल की स्थापना के लिए राजा ने फंड दिया था। लोढ़ा ने सुझाव दिया कि अस्पताल का नाम बदलकर ‘कौशल्याश्रेष्ठ एकलव्य मेमोरियल (KEM) हॉस्पिटल’ कर दिया जाना चाहिए, ताकि KEM का शॉर्ट फॉर्म न बदले।
इस बयान पर सदन में तीखी बहस हुई। शिव सेना (UBT) के एमएलसी मिलिंद नरवेकर ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और सवाल उठाया कि क्या King Edward वाकई अजमल कसाब जैसे आतंकवादी थे। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप करने की मांग की।
वहीं, सरकार की तरफ से उद्योगों के मंत्री उदय सामंत ने स्पष्ट किया कि अस्पताल का नाम बदलने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर गहराई से विचार करेगी और मुंबईकरों की इच्छा का सम्मान करेगी। सामंत ने यह भी जिक्र किया कि हजारों मेडिकल छात्रों ने KEM के नाम से डिग्री ली है, इसलिए इस प्रभाव को भी ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, BMC की हेल्थ कमेटी ने ‘कौशल्याश्रेष्ठ एकलव्य मेमोरियल’ नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।