Mumbai के KEM Hospital में विवाद, अब महिला शवों के विच्छेदन पर मजाक बनाते मेडिकल छात्रों का वीडियो वायरल

Maharashtra: मुंबई के मशहूर KEM Hospital से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के तीन मेडिकल छात्रों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे महिला शवों (cadavers) के विच्छेदन को लेकर आपस में मजाक कर रहे है

Maharashtra: मुंबई के मशहूर KEM Hospital से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के तीन मेडिकल छात्रों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे महिला शवों (cadavers) के विच्छेदन को लेकर आपस में मजाक कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अस्पताल पहले से ही एक अन्य छात्रा के विवादित बयानों को लेकर चर्चा में था।

यह नया मामला MBBS छात्रा Sejal Pawar के विवाद के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है। Sejal Pawar ने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान शवों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसके बाद उन्हें 13 जून 2026 को कॉलेज और अस्पताल से 15 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया गया था। प्रशासन ने उनके बयानों को गलत और अस्वीकार्य माना था।

Sejal Pawar के मामले में अस्पताल ने पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई थी, जिसमें एक रिटायर्ड प्रोफेसर और एक सीनियर जर्नलिस्ट शामिल हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले में कॉमेडियन Pranit More और अन्य लोगों के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के आरोप में FIR भी दर्ज की है। Sejal Pawar ने बाद में अपनी गलती मानी और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

मेडिकल जगत और All India Medical Students’ Association (AIMSA) ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल की पढ़ाई में शवों को ‘पहला शिक्षक’ माना जाता है और उनका सम्मान करना जरूरी है। ऐसे मजाक शरीर दान करने वालों और उनके परिवारों का अपमान हैं।

फिलहाल KEM Hospital प्रशासन ने कहा है कि वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक Sejal Pawar के मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं लेंगे। वहीं, नए वीडियो में दिख रहे तीन छात्रों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।