Mumbai के मशहूर K Rustom आइसक्रीम पार्लर का लाइसेंस रद्द, दुकान में मिले जिंदा चूहे और मक्खियां
Maharashtra: मुंबई के मशहूर और पुराने आइसक्रीम पार्लर K Rustom & Co. के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने पर इस आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
Maharashtra: मुंबई के मशहूर और पुराने आइसक्रीम पार्लर K Rustom & Co. के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने पर इस आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई 8 जुलाई 2026 को की गई, जिससे शहर के आइसक्रीम प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
FDA की टीम ने जब चर्चगेट स्थित इस दुकान की जांच की, तो वहां की हालत काफी खराब मिली। अधिकारियों को दुकान के अंदर जिंदा चूहे और मक्खियां घूमते हुए मिले। इतना ही नहीं, वहां एक्सपायर हो चुके फूड प्रोडक्ट्स भी रखे हुए थे और कोल्ड चेन के रखरखाव में भी भारी लापरवाही पाई गई। इन गंभीर कमियों के कारण दुकान को तुरंत बंद करने का आदेश दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई महाराष्ट्र FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान पूरे राज्य में खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और सफाई सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। FDA ने साफ किया है कि ग्राहकों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
K Rustom के अलावा, इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान दो अन्य आउटलेट्स के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं। 7 और 8 जुलाई को चली इस मुहिम में FDA ने कुल 16 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की थी। अब K Rustom को तब तक बंद रहना होगा जब तक कि लैब रिपोर्ट यह कन्फर्म नहीं कर देती कि दुकान में सफाई और सुरक्षा के सभी मानक पूरे कर लिए गए हैं। लाइसेंस वापस पाने के लिए दुकान मालिक को पहले अपनी सभी कमियों को सुधारना होगा।