Mumbai के मशहूर K Rustom आइसक्रीम पार्लर पर FDA की कार्रवाई, सफाई में कमी के चलते लाइसेंस हुआ था सस्पेंड
Maharashtra: मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित 1953 से मशहूर K Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर को लेकर शहर में काफी चर्चा है। यह दुकान अपने खास वेफर आइसक्रीम सैंडविच के लिए जानी जाती है। हाल ही में महाराष्ट्र Food and D
Maharashtra: मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित 1953 से मशहूर K Rustom & Co. आइसक्रीम पार्लर को लेकर शहर में काफी चर्चा है। यह दुकान अपने खास वेफर आइसक्रीम सैंडविच के लिए जानी जाती है। हाल ही में महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने यहां स्वच्छता और सुरक्षा नियमों की अनदेखी मिलने पर इसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद यह दुकान कुछ समय के लिए बंद रही।
मामला जुलाई की शुरुआत में शुरू हुआ जब महाराष्ट्र FDA ने ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत राज्यव्यापी जांच की थी। 7 और 8 जुलाई 2026 को हुई इस जांच में K Rustom & Co. में गंभीर कमियां पाई गईं। अधिकारियों को वहां जिंदा चूहे और मक्खियां मिलीं। इसके अलावा, आइसक्रीम के लिए जरूरी कोल्ड चेन तापमान का पालन नहीं किया जा रहा था और कुछ फ्लेवरिंग एजेंट एक्सपायर हो चुके थे। लैब रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि आइसक्रीम में मिल्क फैट की मात्रा 7.94% थी, जबकि FSSAI के नियमों के मुताबिक यह कम से कम 10% होनी चाहिए। इन वजहों से 9 जुलाई को दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया और 17 जुलाई को दुकान मरम्मत और सफाई के लिए बंद हो गई।
इस कार्रवाई के बाद मुंबई के लोगों के बीच एक बड़ी बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस पुरानी और यादों से जुड़ी दुकान के बंद होने से दुखी थे, तो कुछ का मानना था कि पुरानी यादों से ज्यादा जरूरी सेहत और सफाई है। इस बीच, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में दोबारा निरीक्षण किया गया।
ताजा अपडेट के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र FDA ने लाइसेंस सस्पेंशन पर रोक लगा दी है, जिससे K Rustom & Co. को फिर से काम शुरू करने की अनुमति मिल गई है। दोबारा जांच में इस दुकान और नूर मोहममदी होटल जैसे अन्य संस्थानों को 95 से ज्यादा का स्कोर मिला है। हालांकि, लाइसेंस को पूरी तरह बहाल करने के लिए दुकान को अब एक फूड सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान (FSMP), सैंपल टेस्ट रिपोर्ट और लाइसेंस पर कंपनी के नाम में सुधार करना होगा।