Mumbai के मशहूर K Rustom & Co की बढ़ी मुश्किलें, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस, अपील करने की समयसीमा भी खत्म
Maharashtra: मुंबई का मशहूर आइसक्रीम पार्लर K Rustom & Co अब बंद होने की कगार पर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने इस दुकान का फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। सोमवार शाम तक इस फैसले के खिला
Maharashtra: मुंबई का मशहूर आइसक्रीम पार्लर K Rustom & Co अब बंद होने की कगार पर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने इस दुकान का फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। सोमवार शाम तक इस फैसले के खिलाफ अपील करने की कानूनी समयसीमा खत्म होने वाली थी, लेकिन दुकान की तरफ से कोई अपील दाखिल नहीं की गई।
यह पूरा मामला 7 और 8 जुलाई 2026 को FDA द्वारा चलाए गए राज्यव्यापी अभियान के दौरान सामने आया। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के निर्देश पर जब K Rustom & Co की जांच हुई, तो वहां साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों की भारी अनदेखी मिली। जांच अधिकारियों ने पाया कि दुकान के अंदर जिंदा चूहे और मक्खियां घूम रहे थे। इसके अलावा कोल्ड चेन में गड़बड़ी, जरूरी रिकॉर्ड न रखना और एक्सपायरी डेट वाली खाने की चीजें मिलने जैसी गंभीर कमियां पाई गईं।
इन खामियों की वजह से 8 जुलाई 2026 को ही FDA ने तुरंत असर से लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद दुकान की तरफ से इसे रिनोवेशन के लिए बंद बताया गया। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत यह कार्रवाई की गई है। अब लाइसेंस तभी दोबारा मिल पाएगा जब दुकान प्रशासन सभी कमियों को दूर करेगा और फूड सेफ्टी के तय मानकों को पूरा करेगा।