Mumbai के Juhu Beach की 1939 वाली फोटो आई सामने, प्लास्टिक और भीड़ से पहले ऐसा दिखता था समंदर किनारा
Maharashtra: मुंबई का जुहू बीच आज अपनी भीड़ और शोर-शराबे के लिए जाना जाता है, लेकिन 1939 में यह जगह बिल्कुल अलग थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बीच की एक पुरानी फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उस समय की शांति और
Maharashtra: मुंबई का जुहू बीच आज अपनी भीड़ और शोर-शराबे के लिए जाना जाता है, लेकिन 1939 में यह जगह बिल्कुल अलग थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बीच की एक पुरानी फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उस समय की शांति और सफाई साफ दिख रही है। यह तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं।
यह पुरानी फोटो ‘Mumbai Heritage’ नाम के X अकाउंट ने 17 जुलाई 2026 को शेयर की थी, जिसे बाद में Indian Express ने भी अपनी खबर में जगह दी। इस फोटो को 1939 का बताया जा रहा है। इसके साथ ही ‘indiathatsbharat’ नाम के इंस्टाग्राम पेज ने एक पुराना वीडियो भी साझा किया है, जो करीब 50 साल पुराना माना जा रहा है।
इन तस्वीरों को देखकर लोग काफी हैरान हैं। 1939 की फोटो में जुहू बीच पर न तो कोई खाने-पीने की दुकानें थीं, न गाड़ियां और न ही प्लास्टिक का कचरा। वहां न तो आज जैसी भारी भीड़ थी और न ही शहरीकरण का असर था।
सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों के जरिए आज के प्रदूषण और बढ़ती भीड़ पर चिंता जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय के साथ हमने विकास तो किया, लेकिन प्रकृति और सफाई को पीछे छोड़ दिया।