Mumbai में जैन फूड फेस्टिवल के दौरान महिला से बुर्का हटाने को कहा गया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Worli इलाके में आयोजित एक जैन फूड फेस्टिवल में एक मुस्लिम महिला के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वहां के आयोजकों ने उन्हें बुर्का हटाने के लिए कहा और ऐसा न करने पर वेन
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Worli इलाके में आयोजित एक जैन फूड फेस्टिवल में एक मुस्लिम महिला के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वहां के आयोजकों ने उन्हें बुर्का हटाने के लिए कहा और ऐसा न करने पर वेन्यू छोड़ने की धमकी दी। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए चर्चा में आई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने इस फेस्टिवल में शाकाहारी खाने का स्टॉल लगाया था। जब वह ग्राहकों को खाना परोस रही थीं, तब एक आयोजक ने उनसे उनका हिजाब हटाने को कहा। महिला के मुताबिक, उन्होंने पहले भी कई फूड एग्जीबिशन में हिस्सा लिया है, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार पहली बार हुआ।
महिला ने यह भी दावा किया कि स्टॉल के लिए पैसे लेते समय आयोजकों ने कपड़ों को लेकर किसी भी तरह की शर्त या ड्रेस कोड की जानकारी नहीं दी थी। यह घटना NSCI, Worli में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। इस मामले की जानकारी महिला के रिश्तेदार Mushtaq Ansari ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी।
अब तक इस मामले में फेस्टिवल के आयोजकों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है। जैन फूड फेस्टिवल के सामान्य नियमों में केवल शुद्ध शाकाहारी और बिना अंडे के खाने की बात कही जाती है, वहां विक्रेताओं के लिए किसी खास ड्रेस कोड का जिक्र नहीं मिलता है।