Mumbai में इंटीरियर डिजाइनर कपल ने कई लोगों से ठगे लाखों रुपये, काम अधूरा छोड़कर हुए गायब
Maharashtra: मुंबई में अपने सपनों का घर सजाने वाले कई लोग एक इंटीरियर डिजाइनर कपल के झांसे में आ गए। आरोप है कि इस कपल ने लोगों से लाखों रुपये एडवांस लिए और काम बीच में ही छोड़कर गायब हो गए। अब पीड़ित लोग अपनी मेहनत की क
Maharashtra: मुंबई में अपने सपनों का घर सजाने वाले कई लोग एक इंटीरियर डिजाइनर कपल के झांसे में आ गए। आरोप है कि इस कपल ने लोगों से लाखों रुपये एडवांस लिए और काम बीच में ही छोड़कर गायब हो गए। अब पीड़ित लोग अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।
इस मामले में मोनिश उर्फ मीत पेसवानी और उनकी पत्नी डिंपल राजपाल पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल MD Interiors Redefined LLP और 4Estates नाम की कंपनियों के जरिए अपना काम चलाता था। ये लोग प्रोजेक्ट शुरू करने के नाम पर कुल लागत का करीब 50% हिस्सा एडवांस ले लेते थे, लेकिन काम थोड़ा बहुत करके बीच में ही बंद कर देते थे और फिर फोन उठाना बंद कर देते थे।
ठगी का शिकार हुए लोगों में काशिमीरा का एक निवासी शामिल है जिसने 23 लाख रुपये दिए, वहीं डॉ. सागर गायकवाड़ ने 15 लाख और अभिजात सिन्हा ने 12 लाख रुपये एडवांस दिए थे। इन सभी ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ितों ने काशिमीरा, विक्रोली, कपरबोरी और साकीनाका पुलिस स्टेशनों में NC दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिस इस मामले को आपराधिक केस के बजाय सिविल विवाद मान रही है। लोगों का आरोप है कि आरोपी कपल ने जानबूझकर थोड़ा काम पूरा किया ताकि मामला कोर्ट-कचहरी के सिविल विवाद में उलझ जाए और वे पुलिस की कड़ी कार्रवाई से बच सकें।