Mumbai के Infiniti Mall में ‘1 रुपये सेल’ को लेकर मची भगदड़ जैसी स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में स्थित Infiniti Mall में शनिवार को भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर एक कपड़े के शोरूम द्वारा ‘1 रुपये सेल’ का ऑफर चलाने की खबर फैल गई, जिसके बाद लोग बड़ी सं

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में स्थित Infiniti Mall में शनिवार को भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर एक कपड़े के शोरूम द्वारा ‘1 रुपये सेल’ का ऑफर चलाने की खबर फैल गई, जिसके बाद लोग बड़ी संख्या में मॉल पहुँच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

यह पूरी घटना NEWME नाम के क्लोदिंग रिटेल आउटलेट के एक प्रमोशनल ऑफर की वजह से हुई। सोशल मीडिया पर मैसेज फैला था कि यहाँ कपड़े सिर्फ 1 रुपये में मिल रहे हैं। इस खबर को सच मानकर सैकड़ों लोग सुबह से ही लाइन में लग गए थे। जब भीड़ बेकाबू होने लगी, तो मुंबई पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को शांत कराकर वहां से हटाया। पुलिस ने साफ़ किया कि ऐसा कोई बड़ा डिस्काउंट ऑफर नहीं था और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ मुख्य रूप से NEWME शोरूम के बाहर के संकरे हिस्से में जमा थी, जबकि Infiniti Mall के बाकी हिस्से में कामकाज सामान्य रहा। अधिकारियों ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों से NEWME स्टोर को दिन भर के लिए बंद रखा जाएगा और यह ऑफर अब आगे नहीं चलेगा। पुलिस ने पुष्टि की है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

वहीं, NEWME कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मुंबई और पुणे के उनके स्टोर्स पर इस ऑफर को लेकर उम्मीद से कहीं ज्यादा रिस्पॉन्स मिला। कंपनी ने बताया कि पब्लिक सेफ्टी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर इस ऑफर को तुरंत बंद कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि उनके लिए ग्राहकों और टीम की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।