Mumbai के मशहूर नूर मोहम्मद, शालीमार और रहमनिया रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, FDA ने साफ-सफाई में पाई भारी कमी

Maharashtra: मुंबई के मशहूर और पुराने रेस्टोरेंट्स के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने शहर के तीन बड़े नाम—नूर मोहम्मद होटल, शालीमार और रहमनिया रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए है

Maharashtra: मुंबई के मशहूर और पुराने रेस्टोरेंट्स के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने शहर के तीन बड़े नाम—नूर मोहम्मद होटल, शालीमार और रहमनिया रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह कार्रवाई रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई की भारी कमी और फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी के चलते की गई है।

यह पूरी कार्रवाई महाराष्ट्र FDA द्वारा राज्य स्तर पर चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में 25 मई 2026 से यह अभियान शुरू हुआ था, जिसमें पब्लिक हेल्थ के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में जुलाई की शुरुआत में मुंबई के एक और पुराने eatery, K Rustom & Co का लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया था।

FDA की जांच में इन रेस्टोरेंट्स की रसोई और स्टोर रूम की हालत काफी खराब मिली। अधिकारियों ने बताया कि वहां गंदगी, खराब स्टोरेज और कीड़ों का आतंक था। नियमों के मुताबिक, यह कार्रवाई Food Safety and Standards Act, 2006 और 2011 के नियमों के तहत की गई है।

रेस्टोरेंट का नाम लाइसेंस सस्पेंड की तारीख मुख्य कमियां
Shalimar Hospitality 14 जुलाई 2026 किचन का फर्श गीला और फिसलन भरा, कच्चे माल के रिकॉर्ड नहीं, शाकाहारी और मांसाहारी खाने का अलग इंतजाम न होना, खिड़कियों पर जाली न होना।
Noor Mohammadi Hotel 14 जुलाई 2026 फर्श और दीवारों पर ग्रीस की मोटी परत, खुली खिड़कियों से मक्खियों और कौवों का आना, पुराने और गंदे बर्तनों का इस्तेमाल।
Rehmania Restaurant 13 जुलाई 2026 केमिकल और खाने के सामान का गलत तरीके से स्टोरेज, जंग लगे उपकरण, दीवारों से प्लास्टर और पेंट का झड़ना।

शालीमार रेस्टोरेंट को अप्रैल में ही सुधार के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन दोबारा जांच में पाया गया कि 25 बड़ी कमियां अब भी वैसी ही थीं। वहीं, नूर मोहम्मद होटल की तरफ से खालिद हाकिम ने कहा कि उन्हें सस्पेंशन ऑर्डर की जानकारी नहीं थी और उन्हें केवल 100 में से 45 स्कोर वाला लेटर मिला था।