Mumbai में भारी बारिश से जलभराव, अमिताभ बच्चन के घर Jalsa के बाहर भरा पानी, IMD ने जारी किया Red Alert
Maharashtra: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित निवास ‘जलसा’ भी शामिल है।
Maharashtra: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित निवास ‘जलसा’ भी शामिल है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें जलसा के मुख्य गेट और परिसर के अंदर पानी भरा हुआ दिख रहा है।
मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। सोमवार 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालात को देखते हुए Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। भारी बारिश की चेतावनी के कारण शनिवार दोपहर को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी। राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने भी नागरिकों से सावधानी बरतने को कहा है।
इस मौसम का असर यातायात पर भी पड़ा है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण रनवे का संचालन एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। IndiGo ने अपनी चार उड़ानें रद्द कीं, जबकि कई अन्य विमानों को दूसरे हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा। रेलवे की बात करें तो वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही और कई ट्रैक पानी में डूबे होने के कारण देरी हुई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस में भी जलभराव की खबरें आईं।
पिछले 24 घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। मुंबई ने जुलाई महीने की औसत बारिश का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ चार दिनों में ही प्राप्त कर लिया है। रविवार को 4.19 मीटर की हाई टाइड (ज्वार) आने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। शहर में पेड़ गिरने, सड़क धंसने और कुछ मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, इस भारी बारिश से सात जलाशयों के जलस्तर में सुधार हुआ है और अब यह 13.19 प्रतिशत तक पहुंच गया है।