Mumbai में भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित, Tulsi और Vihar झीलें ओवरफ्लो
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ आए तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस मौसम की वजह से लोकल ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे खासकर गुजरात और पुणे जाने
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ आए तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस मौसम की वजह से लोकल ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे खासकर गुजरात और पुणे जाने वाले यात्री परेशान हुए। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि शहर की दो मुख्य झीलें ओवरफ्लो होना शुरू हो गई हैं, जिससे पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है।
BMC के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार 7 जुलाई 2026 की रात को विहार झील रात 9:00 बजे और तुलसी झील रात 11:43 बजे ओवरफ्लो हुई। बुधवार सुबह 8 जुलाई तक मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में कुल 41.43% पानी जमा हो गया है। पिछले 48 घंटों की भारी बारिश की वजह से जलाशयों के जलस्तर में 24.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार 8 जुलाई को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। कोंकण के कुछ हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने यह भी बताया है कि बारिश का यह असर 9 जुलाई से धीरे-धीरे कम होना शुरू होगा। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हुआ है, जिससे रेल यातायात पर असर पड़ा है।