Mumbai में भारी बारिश के बाद Red Alert, North और Central India में Heatwave का कहर
Maharashtra: मुंबई और पालघर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में ऑरेंज अलर्ट में बदला गया। शहर में मानसून 13 दिन की देरी से 23 जून को पहुंचा, जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। पिछले
Maharashtra: मुंबई और पालघर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में ऑरेंज अलर्ट में बदला गया। शहर में मानसून 13 दिन की देरी से 23 जून को पहुंचा, जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। पिछले 24 घंटों में मुंबई में औसतन 78 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में यह आंकड़ा 113 mm तक पहुंच गया।
बारिश की वजह से कुछ निचले इलाकों में पानी भरा, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी प्रमुख सबवे खुले रहे और रेलवे व BEST बसों की सेवाएं सामान्य रहीं। हालांकि, मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या देखी गई। मौसम विभाग ने मछुआरों को भी चेतावनी दी है कि अरब सागर के कई हिस्सों में 45-55 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, इसलिए समुद्र में जाना जोखिम भरा होगा।
दूसरी तरफ, उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का दौर जारी है। IMD के मुताबिक, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लू के हालात बने रहेंगे। दिल्ली में भी तापमान 39°C से 41°C के बीच रहने की उम्मीद है, हालांकि 26 जून से यहां हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
खेती-किसानी पर असर की बात करें तो कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि El Niño की वजह से देश में अब तक मानसून में 43% की कमी देखी गई है। इससे खरीफ फसलों पर बुरा असर पड़ सकता है। सरकार ने इस स्थिति पर नजर रखने के लिए ‘El Niño Monitoring Cell’ और ‘Crop Weather Watch Group’ बनाया है। उम्मीद है कि 2 जुलाई तक मानसून की स्थिति कमजोर बनी रहेगी।