Mumbai में भारी बारिश का Red Alert, Andheri Subway में जलभराव से लोग परेशान
Maharashtra/Mumbai : मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने एक बार फिर आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा परेशा
Maharashtra/Mumbai : मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने एक बार फिर आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा परेशानी Andheri Subway में देखने को मिल रही है, जो भारी बारिश के दौरान अक्सर बंद हो जाता है और लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है।
IMD ने 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए Red Alert जारी किया है। इस चेतावनी के बाद ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली के स्कूलों और कॉलेजों को शनिवार के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि BMC ने आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जुलाई के पहले दो दिनों में मुंबई में 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जो महीने के औसत का करीब 37% है। 1 जुलाई को Andheri Subway में पांच फीट तक पानी भर गया था, जिसके कारण इसे बंद करना पड़ा। 2 जुलाई को भी तेज बहाव की वजह से ट्रैफिक रोका गया, हालांकि 4 जुलाई की सुबह यह वाहनों के लिए खुला रहा। दादर, अंधेरी, गोरेगांव और परेल जैसे इलाकों में भी जलभराव की समस्या देखी गई है।
BMC ने इस मानसून के लिए 500 संवेदनशील जगहों की पहचान की है और पानी निकालने के लिए 547 पोर्टेबल पंप लगाए हैं। प्रशासन का दावा है कि नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है और पंपिंग स्टेशनों को चालू कर दिया गया है। वहीं, वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने भी ट्रैक पर पानी जमा होने से होने वाली देरी को रोकने के लिए 403 पंप लगाए हैं।
अंधेरी सबवे की समस्या पर बात करते हुए बीजेपी नेता अमित सतम ने कहा कि यहाँ जलभराव एक स्ट्रक्चरल समस्या है, जिसे केवल होल्डिंग पॉन्ड्स से नहीं सुलझाया जा सकता और इसके लिए एक स्थायी समाधान की जरूरत है। फिलहाल MMRDA ने मेट्रो निर्माण क्षेत्रों में सुरक्षा योजना लागू की है और खराब मौसम के दौरान जोखिम भरे काम रोक दिए हैं।