Mumbai में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में 100 mm से ज्यादा बारिश, IMD का Orange Alert
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बीती रात भारी बारिश हुई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधी रात से सुबह 4 बजे के बीच हुई इस तेज बारिश ने कई उपनगरों को जलमग्न कर दिया, जिससे सुबह ऑफिस जाने व
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बीती रात भारी बारिश हुई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधी रात से सुबह 4 बजे के बीच हुई इस तेज बारिश ने कई उपनगरों को जलमग्न कर दिया, जिससे सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या झेलनी पड़ी।
बारिश का असर इतना ज्यादा था कि मुलुंड के वीणा नगर में 160.4 mm और वर्सोवा में 156.8 mm बारिश दर्ज की गई। संताक्रूज ऑब्जर्वेटरी ने पिछले 24 घंटों में 103.1 mm और कोलाबा में 30.4 mm बारिश दर्ज की है। इस भारी बारिश की वजह से मुलुंड के LBS रोड और अंधेरी सबवे में पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई।
BMC के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी सबवे में पानी भरने के कारण इसे वाहनों के लिए बंद करना पड़ा। BMC अधिकारी ऋतिक के मुताबिक, सबवे में पानी भरने की समस्या का कोई स्थायी समाधान ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान अधिकारियों को एक फंसे हुए रिक्शा चालक को भी रेस्क्यू करना पड़ा। हालांकि, BMC के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने कहा है कि अब जलभराव की सभी शिकायतों को दूर कर लिया गया है।
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 29 जून, 1 जुलाई, 2 जुलाई और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 30 जून के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र मुंबई ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी है।