मुंबई की फाउंडर ने लगाया सख्त नियम, शनिवार-रविवार को नहीं होंगे कॉल और डेडलाइन, क्लाइंट्स ने छोड़ा साथ

Maharashtra: मुंबई की रहने वाली एक एंटरप्रेन्योर ने ऑफिस के समय को लेकर कड़े नियम बनाए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है। उन्होंने साफ किया है कि उनके ऑफिस का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा और इसमें कोई बद

Maharashtra: मुंबई की रहने वाली एक एंटरप्रेन्योर ने ऑफिस के समय को लेकर कड़े नियम बनाए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है। उन्होंने साफ किया है कि उनके ऑफिस का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। इस फैसले के कारण उन्हें कुछ क्लाइंट्स को खोना भी पड़ा, लेकिन वे अपने कर्मचारियों की मानसिक शांति और आराम को ज्यादा अहमियत दे रही हैं।

दुबई की लग्जरी इंटीरियर डिजाइन कंपनी Jea की को-फाउंडर Sarah Sham ने LinkedIn पर अपनी बात साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में शनिवार और रविवार को कोई कॉल नहीं होता और न ही संडे की कोई डेडलाइन तय की जाती है। Sarah का मानना है कि अगर कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो रहा है, तो वे अपनी टीम से छुट्टी छोड़कर काम कराने के बजाय एक नया डिजाइनर हायर करना बेहतर समझती हैं।

Sarah Sham के मुताबिक, जब कर्मचारी पूरी तरह आराम करते हैं, तब वे बेहतर काम कर पाते हैं। उन्होंने रचनात्मकता की तुलना एक कुएं से की और कहा कि अगर कुएं से जरूरत से ज्यादा पानी निकाला जाए, तो वह सूख जाता है। इसी तरह ज्यादा दबाव डालने से क्रिएटिविटी खत्म हो जाती है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई है। लोगों का कहना है कि हर समय थकान और काम के बोझ को सामान्य मानना मानसिक शांति को खत्म कर देता है।

इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आई है। Shaadi.com के फाउंडर Anupam Mittal ने कहा कि सिर्फ घंटों तक काम करने से जीवन में कुछ असाधारण हासिल नहीं किया जा सकता। वहीं, दिल्ली के एक प्रोफेशनल ने इसके उलट विचार रखे। उनका कहना है कि जो लोग करियर में बहुत बड़ी सफलता चाहते हैं, उनके लिए वीकेंड से ज्यादा उनका भविष्य जरूरी है और मार्केट केवल आपकी मेहनत और भागदौड़ देखता है, आपके शेड्यूल को नहीं।