Mumbai में बड़े क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, CCI और MIG समेत 5 क्लबों के लाइसेंस सस्पेंड

Maharashtra: मुंबई के कई नामी क्लबों में खाने-पीने की चीजों और साफ-सफाई को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने सख्त एक्शन लेते हुए Cricket Club of India (CCI) और MIG Cricket C

Maharashtra: मुंबई के कई नामी क्लबों में खाने-पीने की चीजों और साफ-सफाई को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने सख्त एक्शन लेते हुए Cricket Club of India (CCI) और MIG Cricket Club समेत पांच बड़े क्लबों के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह कार्रवाई 24 से 27 जुलाई 2026 के बीच चलाए गए एक विशेष निरीक्षण अभियान के बाद की गई है।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने साफ कहा है कि फूड सेफ्टी के नियम सबके लिए बराबर हैं, चाहे संस्थान कितना भी बड़ा या मशहूर क्यों न हो। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई क्लबों के बाहर से तो सब ठीक दिख रहा था, लेकिन अंदर की किचन और सीवेज सिस्टम की हालत बहुत खराब थी।

संस्थान का नाम मिली मुख्य खामियां
CCI कॉकरोच और मक्खियों का आतंक, कोल्ड स्टोरेज में टपकता पानी, सड़ी सब्जियां और एक्सपायर्ड सामान
MIG Cricket Club बिना लाइसेंस वाली कैटरिंग एजेंसी (Nebula Catering), किचन में जाले और कॉकरोच, मेडिकल रिकॉर्ड की कमी
RK Juhu Gymkhana खराब किचन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ का बिना कैप और ग्लव्स के काम करना, दीवारों और छतों की जर्जर हालत
Aparna Juhu Gymkhana जंग लगी मशीनें, मक्खियों का प्रकोप और पर्सनल हाइजीन की कमी
Willingdon Sports Club फिसलन भरे फर्श, खराब ड्रेनेज सिस्टम, तापमान निगरानी की कमी और पुराने टेस्ट रिपोर्ट

इस कार्रवाई के बाद MIG Cricket Club ने अपना रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सुधार के बाद दोबारा जांच की मांग करेगा। वहीं, CCI की प्रेसिडेंट मधुमती लेले ने इन खामियों को छोटा बताया और कहा कि 90 प्रतिशत कमियां दूर कर ली गई हैं। इसके अलावा, Goregaon Sports Club को बिना लाइसेंस के काम करने के कारण बिजनेस बंद करने का नोटिस दिया गया है, जबकि बॉम्बे जिमखाना समेत कुछ अन्य रेस्टोरेंट्स को सुधार नोटिस जारी किया गया है।

FDA ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के औचक निरीक्षण पूरे महाराष्ट्र में जारी रहेंगे।