Mumbai के मशहूर K Rustom और Parsi Dairy बंद, FDA ने गंदगी और चूहों की वजह से सस्पेंड किए लाइसेंस

Maharashtra: मुंबई के दो सबसे पुराने और मशहूर खाने-पीने के ठिकानों, K Rustom और Parsi Dairy Farm पर महाराष्ट्र FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ाने और भारी गंदगी मिलने के बाद इन दोनों आउटलेट्स

Maharashtra: मुंबई के दो सबसे पुराने और मशहूर खाने-पीने के ठिकानों, K Rustom और Parsi Dairy Farm पर महाराष्ट्र FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ाने और भारी गंदगी मिलने के बाद इन दोनों आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के ‘Safe Food, Healthy Maharashtra’ अभियान के तहत की गई है।

K Rustom & Co. में 7 जुलाई 2026 को अचानक चेकिंग हुई थी, जिसमें वहां जिंदा चूहे और मक्खियां पाई गईं। इसके अलावा कोल्ड चेन का पालन नहीं किया जा रहा था और एक्सपायर हो चुके फ्लेवरिंग एजेंट स्टोर किए गए थे। इन गंभीर कमियों की वजह से 9 जुलाई को इनके लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं Marine Lines स्थित Parsi Dairy Farm में 14 और 15 जुलाई को जांच हुई। यहां दीवारों पर फंगस लगी मिली और कच्चा माल सीधे जमीन पर रखा हुआ था। निरीक्षण में चूहों और मक्खियों का भारी आतंक मिला। साथ ही, ड्रेनेज सिस्टम खराब था और कर्मचारियों के पास जरूरी प्रोटेक्टिव गियर नहीं थे। कई प्रोडक्ट्स पर ‘Best Before’ या एक्सपायरी डेट की जानकारी भी नहीं थी, जिससे पब्लिक हेल्थ को खतरा हो सकता था। इसी वजह से 16 जुलाई को इनका लाइसेंस सस्पेंड हुआ।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने साफ कहा है कि खाने-पीने की दुकानों को या तो नियमों के हिसाब से रजिस्ट्रेशन कराना होगा या फिर उन्हें बंद होना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्टोरेज और कुकिंग के नियमों को न मानने वालों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या उम्रकैद जैसी सख्त सजा हो सकती है।

इस कार्रवाई पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोग इसे एक पुराने दौर का अंत बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि सिर्फ ‘आइकॉनिक’ होने से किसी को गंदगी फैलाने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। National Restaurant Association of India (NRAI) के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव रुंगता ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया है और कहा है कि हाइजीन के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

इस अभियान में सिर्फ ये दो ही नहीं, बल्कि Shalimar Hospitality Pvt Ltd, Noor Mohammadi Hotel और Rehmania Restaurant जैसे अन्य नाम भी शामिल हैं जिनके लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। Parsi Dairy Farm के प्रवक्ता ने कहा है कि वे FSSAI की तकनीकी कमियों को सुधारने की प्रक्रिया में हैं।