Mumbai में पुराने विवाद को लेकर शख्स की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के दहिसर इलाके में एक पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत म
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के दहिसर इलाके में एक पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 15 जून को दहिसर ईस्ट के ओवरीपाड़ा इलाके में हुई थी। हमलावरों ने Bunty नाम के व्यक्ति को घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल Bunty को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
दहिसर पुलिस ने इस मामले में कुल 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास (Attempt to commit murder) की गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और 8 लोगों को धर दबोचा, जबकि बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।