Mumbai में 28 साल तक फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों को ठगा, बॉलीवुड सितारों से भी थे संबंध, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Maharashtra: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले 28 सालों से खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को धोखा दिया। 50 साल का यह आरोपी न केवल मेडिकल कैंप चला रहा था और मरीजों का इलाज कर रहा था, बल्कि उसने
Maharashtra: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले 28 सालों से खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को धोखा दिया। 50 साल का यह आरोपी न केवल मेडिकल कैंप चला रहा था और मरीजों का इलाज कर रहा था, बल्कि उसने बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ भी अपने संपर्क बना लिए थे।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जीवाड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। डीसीपी (क्राइम) राज तिलक रौशन ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके बाद उसके अवैध वित्तीय लेन-देन की बातें सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र बनवाए और जाली बैंक खाते खोले।
जांच में पता चला है कि यह पूरा खेल सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं था, बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ था। पिछले तीन सालों में CSR फंड के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। इस ऑपरेशन को जॉइंट सीपी (क्राइम) अनिल कुंभारे और एडिशनल सीपी कृष्ण कांत उपाध्याय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में मोहम्मद गौस इब्राहिम खतीब नाम का शख्स भी शामिल था, जो खुद को फर्जी डीसीपी बताता था। इनके साथ जयपुर का एक कारोबारी और एक व्यक्ति जो खुद को IPS अधिकारी बता रहा था, भी शामिल थे।
इस फर्जीवाड़े के शिकार कई लोग हुए हैं। एक गुजरात के कारोबारी से 16 लाख रुपये ठगे गए, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म चलाने वाले सिकंदर कोठारी ने दावा किया कि उन्होंने एक फ्लैट के लिए 98 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें मकान नहीं मिला। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।