Mumbai Crime Branch का बड़ा एक्शन, 500 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 12 लोग गिरफ्तार, Dubai से जुड़ा है कनेक्शन

Maharashtra: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और अवैध ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने करीब 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी क

Maharashtra: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और अवैध ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने करीब 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। यह पूरा खेल दुबई से संचालित किया जा रहा था और इसके लिए गोवा के एक आलीशान विला को ठिकाना बनाया गया था।

पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को गोवा के कलंगुट बीच के पास ‘Case De Nikole Villa’ नाम के दो मंजिला विला पर छापा मारा। यहाँ से 12 लोगों को पकड़ा गया जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। DCP डिटेक्शन राज तिलक रोशन ने बताया कि इन लड़कों को गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट से भर्ती किया गया था और उन्हें 10 से 15 दिनों की ट्रेनिंग दी गई थी।

जांच में पता चला कि यह गैंग मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के जरिए ‘म्यूल’ बैंक अकाउंट खुलवाता था। इन खातों के सिम कार्ड और वेलकम किट गोवा भेजे जाते थे। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप तेजंकर के मुताबिक, ‘100 Panel’ और ‘Rudra’ जैसे ऐप्स का इस्तेमाल पैसे घुमाने के लिए किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों को हर महीने 30,000 से 35,000 रुपये सैलरी और अवैध पैसों को रूट करने पर 3% कमीशन दिया जाता था। पकड़े गए आरोपियों को 11 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जब्त किया गया सामान संख्या
लैपटॉप 15
ATM कार्ड 128
मोबाइल फोन 89
SIM कार्ड 76
चेकबुक 22
पासबुक 77
राउटर्स 6

पुलिस ने अब तक 15 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बैंक अकाउंट फ्रीज किए हैं। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इस गिरोह के खिलाफ 83 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। मुंबई पुलिस अब दुबई में बैठे मास्टरमाइंड्स की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बैंक खातों को असल में किसने खुलवाया था।