Mumbai में Covid और स्वाइन फ्लू का हमला, मानसून से पहले ही बढ़े वायरल इन्फेक्शन के केस
Maharashtra: मुंबई में मानसून आने से पहले ही लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। शहर में एक साथ कई तरह के वायरल इन्फेक्शन फैल रहे हैं, जिसमें Covid-19 और H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के साथ-साथ इन्फ्लुएंजा A और RSV वायरस के मामले बढ़
Maharashtra: मुंबई में मानसून आने से पहले ही लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। शहर में एक साथ कई तरह के वायरल इन्फेक्शन फैल रहे हैं, जिसमें Covid-19 और H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के साथ-साथ इन्फ्लुएंजा A और RSV वायरस के मामले बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है।
BMC की एग्जीक्यूटिव हेल्थ ऑफिसर डॉ. दक्षा शाह ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से Covid के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी ये इन्फेक्शन गंभीर नहीं हैं, लेकिन बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का मानना है कि मानसून की देरी की वजह से ये वायरस ज्यादा समय तक सक्रिय रहे हैं और बारिश शुरू होने के बाद इनमें कमी आ सकती है।
अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. संजय मेहता के मुताबिक, उनकी लैब में रोजाना Covid-19 या H1N1 के सात से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। वहीं सीनियर फिजिशियन डॉ. हेमंत Thacker ने बताया कि उनके पास रोजाना नए मरीज आ रहे हैं जिन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि Covid जैसे वायरस फेफड़ों के टिश्यूज को कमजोर कर सकते हैं।
बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉ. गौतम भंसाली ने कहा कि हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से स्वाइन फ्लू, इन्फ्लुएंजा A और RSV जैसे वायरस तेजी से फैल रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को तेज बुखार और फेफड़ों में गंभीर इन्फेक्शन हो रहा है, जिसके कारण कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड की डॉ. अनीता मैथ्यूज ने भी पुष्टि की कि उनके पास फ्लू और पेट के इन्फेक्शन (gastroenteritis) के मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं।