Mumbai Coastal Road की टनल में कार में लगी आग, ट्रैफिक पूरी तरह ठप; भारी जाम से लोग परेशान
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कोस्टल रोड की टनल के अंदर बुधवार दोपहर एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे की वजह से टनल के अंदर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कोस्टल रोड की टनल के अंदर बुधवार दोपहर एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे की वजह से टनल के अंदर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है।
यह घटना 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:25 बजे हाजी अली-वर्ली कैरिजवे के अंदर हुई। जैसे ही कार में आग लगी, टनल के अंदर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर बाहर की तरफ भागने लगे। मुंबई फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर दमकल की गाड़ियां, पुलिस और 108 एम्बुलेंस भेजी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
इस हादसे के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कोस्टल रोड के प्रभावित हिस्से को कुछ समय के लिए बंद कर दिया और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ा। इस वजह से दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में भारी जाम लग गया। मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट, चर्चगेट, मरीन लाइन्स, पीडी’मेलो रोड, पेडर रोड, हाजी अली और वर्ली जैसे मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।