Mumbai के Coastal Road पर तेज रफ्तार Porsche डिवाइडर से टकराई, एक बच्ची घायल
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार Porsche कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह हादसा सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह पीछे से आ
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार Porsche कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह हादसा सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह पीछे से आ रही एक Maruti Ertiga कार से भी जा भिड़ी।
पुलिस के मुताबिक, कार चलाने वाले विजय पांडे को अचानक गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रहा और कार डिवाइडर से टकरा गई। एयरबैग्स खुलने की वजह से विजय पांडे की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि, पीछे चल रही Ertiga कार में सवार एक छोटी बच्ची इस हादसे में घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बच्ची के साथ उसके माता-पिता भी कार में मौजूद थे, जिनमें पिता एक डॉक्टर हैं।
गामदेवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर S. Ugale ने बताया कि ड्राइवर विजय पांडे का ब्लड टेस्ट कराया गया है ताकि यह पता चल सके कि वह नशे में तो नहीं था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की तैयारी की है।
हादसे के वक्त सड़क गीली थी क्योंकि 18 और 19 जुलाई की दरमियानी रात मुंबई में भारी बारिश हुई थी, जिसे हादसे की एक वजह माना जा रहा है। इस टक्कर से Porsche कार को काफी नुकसान पहुंचा और कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया। प्रशासन ने सभी ड्राइवरों से अपील की है कि वे कोस्टल रोड जैसे हाई-स्पीड रास्तों पर तय सीमा में ही गाड़ी चलाएं और सावधानी बरतें।
बता दें कि कोस्टल रोड पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 15 जुलाई को एक सुरंग के अंदर कार में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद नगर निगम ने यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए थे।