Mumbai Coastal Road पर बनेगा पेटिंग जू और इवेंट प्लाजा, रिलायंस फाउंडेशन संभालेगा 130 एकड़ का गार्डन
Maharashtra: मुंबई के कोस्टल रोड पर अब लोगों को घूमने के लिए शानदार सुविधाएं मिलेंगी। यहां समुद्र के किनारे एक बड़ा इवेंट प्लाजा, पेटिंग जू और कई खेल मैदान बनाए जाएंगे। रिलायंस फाउंडेशन इस पूरे प्रोजेक्ट के जरिए शहर को ए
Maharashtra: मुंबई के कोस्टल रोड पर अब लोगों को घूमने के लिए शानदार सुविधाएं मिलेंगी। यहां समुद्र के किनारे एक बड़ा इवेंट प्लाजा, पेटिंग जू और कई खेल मैदान बनाए जाएंगे। रिलायंस फाउंडेशन इस पूरे प्रोजेक्ट के जरिए शहर को एक नया ‘ग्रीन लंग’ देने की तैयारी में है, जिससे मुंबईकरों को प्रकृति के करीब समय बिताने का मौका मिलेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक में नीता अंबानी ने ‘कोस्टल रोड गार्डन्स प्रोजेक्ट’ की जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट के तहत 130 एकड़ की खाली जमीन पर बीच बोर्डवॉक, कोस्टल गार्डन, सनसेट व्यूइंग पॉइंट्स और बर्ड ट्रेल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा यहां एक बड़ा फेरिस व्हील और आर्ट स्टूडियो भी होगा। इस पूरे इलाके को डिजाइन करने के लिए छह अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्चर फर्मों को चुना गया है और वर्ली में नर्सरी बनाकर पौधों की तैयारी शुरू हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, कुल 130 एकड़ जमीन में से केवल 15% हिस्से का इस्तेमाल टिकट वाले आकर्षणों के लिए किया जा सकता है, जबकि बाकी 85% हिस्सा आम जनता के लिए मुफ्त रहेगा। बीएमसी की लैंडस्केपिंग कमेटी ने पहले इस टिकट वाले हिस्से को 19% पाया था, जिसे अब घटाकर 15% करने का निर्देश दिया गया है।
प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
| सुविधा | विवरण |
|---|---|
| टिकट वाले आकर्षण | वॉटरफ्रंट इवेंट प्लाजा (8-10 हजार लोगों की क्षमता), पेटिंग जू, बर्ड पार्क, बत्तख और कछुए के तालाब |
| खेल सुविधाएं | पिकल बॉल, पैडल कोर्ट, टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल ग्राउंड और क्रिकेट टर्फ |
| हरियाली | 60,000 से ज्यादा पेड़ और 2 लाख झाड़ियां लगाई जाएंगी |
| पब्लिक एक्सेस | 7.5 किलोमीटर लंबा सी-फ्रंट कॉरिडोर/प्रोमेनेड, जो जल्द ही पूरा होगा |
| मैनेजमेंट | रिलायंस इंडस्ट्रीज 30 साल तक CSR के तहत इसका रखरखाव करेगी |
नगर आयुक्त भूषण गग्रानी ने भरोसा दिलाया है कि इस जमीन का कोई व्यावसायिक शोषण नहीं होगा और यह पूरी तरह से पब्लिक सुविधा के लिए होगी। उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड गार्डन का काम अगले डेढ़ साल (तीन सीजन) के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वर्ली का आखिरी हिस्सा, जिसे Forcon Infra Pvt Ltd बना रहा है, वह भी अगले छह महीने में तैयार हो जाएगा।