Mumbai के 5 बड़े क्लबों के फूड लाइसेंस रद्द, किचन में मिले कॉकरोच और गंदगी; FDA की बड़ी कार्रवाई

Maharashtra: मुंबई के कई नामी क्लबों में खाना खाने वाले लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पांच बड़े क्लबों के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पें

Maharashtra: मुंबई के कई नामी क्लबों में खाना खाने वाले लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पांच बड़े क्लबों के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह फैसला मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को लिया गया।

यह पूरी कार्रवाई FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के निर्देश पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत हुई। 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच राज्य भर में चेकिंग की गई थी। मुंबई में सात क्लब कैंटीन की जांच हुई, जिनमें से पांच के लाइसेंस निलंबित किए गए, एक को बिजनेस बंद करने का नोटिस मिला और एक को सुधार करने का निर्देश दिया गया।

जांच के दौरान किचन की हालत बेहद खराब मिली। वहां भारी मात्रा में ग्रीस, कीचड़ और गंदगी जमा थी। खाने और कचरा फेंकने वाली जगहों पर जिंदा कॉकरोच और मक्खियां पाई गईं। इसके अलावा, शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने की जगह अलग नहीं थी, जिससे क्रॉस-कंटामिनेशन का खतरा था। कोल्ड रूम में छत से पानी टपक रहा था और नालियां जाम थीं।

कार्रवाई का प्रकार संस्थान का नाम
लाइसेंस सस्पेंड The Cricket Club of India (CCI)
लाइसेंस सस्पेंड MIG Cricket Club (Bandra East)
लाइसेंस सस्पेंड RK Juhu Gymkhana
लाइसेंस सस्पेंड The Aparna Juhu Gymkhana
लाइसेंस सस्पेंड The Willingdon Sports Club
Stop Business नोटिस Goregaon Sports Club
लाइसेंस सस्पेंड Purnima Restaurant (Fort)

FDA की टीम ने पाया कि कई जगह एक्सपायरी डेट वाला खाना और सड़े हुए मशरूम रखे थे। बर्तन सीधे फर्श पर रखे मिले और किचन के काउंटर साफ करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जा रहा था। MIG Cricket Club में काम कर रही Nebula Catering Services बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। साथ ही, खाना बनाने वाले कर्मचारियों के पास जरूरी मेडिकल रिकॉर्ड और वैक्सीनेशन के कागजात भी नहीं थे।

यह पूरी कार्रवाई Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत की गई है। राज्य भर में कुल 81 फूड आउटलेट्स की जांच हुई, जिनमें से 11 के लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 12 को सुधार नोटिस जारी किए गए।