Mumbai में मां के लिव-इन पार्टनर ने 7 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
Maharashtra/Ambernath: मुंबई के केईएम (KEM) अस्पताल में इलाज करा रहे सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। आरोप है कि बच्चे को उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने बहुत बेरहमी से पीटा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ह
Maharashtra/Ambernath: मुंबई के केईएम (KEM) अस्पताल में इलाज करा रहे सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। आरोप है कि बच्चे को उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने बहुत बेरहमी से पीटा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
यह मामला अंबरनाथ का है। 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9 बजे मां काम पर गई थी, जिसके बाद आरोपी विकास सिंह ने बच्चे के साथ मारपीट की। दोपहर करीब 11:45 बजे विकास बच्चे को उसकी मां के वर्कप्लेस पर ले गया और कबूल किया कि उसने बच्चे को पीटा है। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे पहले उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल और फिर सायन अस्पताल ले जाया गया। अंत में उसे मुंबई के KEM अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात 21 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि 25 साल के आरोपी विकास सिंह को इस बात से चिढ़ थी कि बच्चा रात में अपनी मां के पास सोता था। वह बच्चे को अपनी नजदीकियों के बीच एक बाधा मानता था। बच्चे ने पहले भी कई बार अपनी मां से शिकायत की थी कि जब वह काम पर जाती है, तब विकास उसे मारता है।
डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्चे के सिर पर बेलन से वार किया गया था, जिसकी वजह से उसके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। इसके अलावा, विकास ने बच्चे के पेट और निजी अंगों पर भी लात मारी थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।
अंबरनाथ पुलिस ने पहले आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन बच्चे की मौत के बाद इसे बदलकर हत्या की धारा में कर दिया गया है। आरोपी विकास सिंह को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।