Mumbai में पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम बेचने वाले दुकानदार पर FIR, Chembur की दुकान से सामान जब्त
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक संजय शाह के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस को गु
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक संजय शाह के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुकान पर प्रतिबंधित सामान बेचा जा रहा है।
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेंट्रल एवेन्यू रोड स्थित दुकान पर रेड की और वहां से ‘Goree beauty cream’ के पांच ट्यूब बरामद किए। इन क्रीमों की कुल कीमत 2,500 रुपये बताई जा रही है। यह क्रीम पाकिस्तान में बनी है, जबकि भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान से आने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी थी। बताया जाता है कि मई 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में यह पाबंदी लगाई गई थी।
दुकानदार संजय शाह पर सरकारी आदेश की अनदेखी करने के साथ-साथ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और फॉरेन ट्रेड (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान दुकान मालिक ने दावा किया कि उसने यह क्रीम क्राफोर्ड मार्केट से खरीदी थी।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है, इसलिए अभी इस पर और ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।