Mumbai में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 11 साल के बच्चे की मौत, 10 अन्य घायल
Maharashtra/Mumbai : मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती स्कूल बस पर अचानक भारी पेड़ गिर गया, जिससे बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 साल के एक छात्र क
Maharashtra/Mumbai : मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती स्कूल बस पर अचानक भारी पेड़ गिर गया, जिससे बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 साल के एक छात्र की जान चली गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हुए हैं।
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:50 से 3:00 बजे के बीच रोड नंबर 11, हेरिटेज प्राइड के पास हुई। बस Universal School, तिलक नगर की थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
मृतक बच्चे की पहचान विहान श्रीवास्तव के रूप में हुई है। हादसे में कम से कम 10 बच्चे घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार बच्चों का इलाज Zen Hospital में चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बच्चा बस के मलबे में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए बचाव दल ने पेड़ की टहनियों को काटना शुरू किया।
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में काफी गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने BMC को कई बार खतरनाक पेड़ों की छंटाई करने के लिए कहा था, लेकिन प्रशासन ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी इस इलाके में ऐसी घटना हो चुकी है।
बता दें कि जिस दिन यह हादसा हुआ, IMD ने मुंबई में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया था। फिलहाल प्रशासन ने बचाव कार्य को प्राथमिकता दी है और पेड़ गिरने के असली कारणों की जांच की जा रही है।