Mumbai के Chembur में मशहूर हुआ ‘Aunty Vada Pav’, 2 हजार रुपये से शुरू हुआ था सफर

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक वड़ा पाव की दुकान अपनी खास चटनी और स्वाद के लिए पूरे शहर में मशहूर हो गई है। जिसे लोग प्यार से ‘Aunty Vada Pav’ कहते हैं, उसकी कहानी मेहनत और सादगी से भरी है।

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक वड़ा पाव की दुकान अपनी खास चटनी और स्वाद के लिए पूरे शहर में मशहूर हो गई है। जिसे लोग प्यार से ‘Aunty Vada Pav’ कहते हैं, उसकी कहानी मेहनत और सादगी से भरी है। यह दुकान पिछले चार दशकों से लोगों का दिल जीत रही है।

इस दुकान का आधिकारिक नाम Nandu Vada Pav है, जिसे 1986 में कल्पना नंदकिशोर पुरो और उनके पति नंदकिशोर पुरो ने मिलकर शुरू किया था। उस समय उनके पति के एक दोस्त ने उन्हें वड़ा पाव का स्टॉल लगाने का सुझाव दिया और मदद के लिए 2,000 रुपये उधार दिए थे। शुरुआत के दिनों में कल्पना के ससुर और उनके दो भाइयों ने भी इस काम में उनका पूरा साथ दिया।

चेम्बूर गाओथन में पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित इस स्टॉल की पहचान अब ‘Aunty Vada Pav’ के रूप में हो गई है। 65 साल की कल्पना बताती हैं कि दुकान का नाम उनके पति के नाम पर नंदू वड़ा पाव ही है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी मौजूदगी ज्यादा रहने की वजह से लोग उन्हें ‘आंटी’ कहकर बुलाने लगे और धीरे-धीरे दुकान भी इसी नाम से मशहूर हो गई।

जहाँ ज्यादातर वड़ा पाव बेचने वाले अपनी चटनी का राज छुपा कर रखते हैं, वहीं कल्पना अपनी रेसिपी को लेकर काफी खुली हैं। उनकी इसी सादगी और मेहनत ने इस छोटे से स्टॉल को मुंबई के एक लोकप्रिय फूड स्पॉट में बदल दिया है।