Mumbai में पड़ोसी ने ही की थी चोरी, 4 साल बाद गृहणी ने दर्ज कराई शिकायत, 31 तोला सोना गायब

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चारकोप इलाके में रहने वाली एक गृहणी के साथ हुई चोरी का मामला सामने आया है। महिला ने 4 साल पहले अपने घर से गायब हुए 31 तोला सोने की शिकायत अब पुलिस में दर्ज कराई है। यह कदम महिला ने तब उठाया ज

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चारकोप इलाके में रहने वाली एक गृहणी के साथ हुई चोरी का मामला सामने आया है। महिला ने 4 साल पहले अपने घर से गायब हुए 31 तोला सोने की शिकायत अब पुलिस में दर्ज कराई है। यह कदम महिला ने तब उठाया जब उसके पड़ोसी को उसी के घर में एक दूसरी चोरी के आरोप में पकड़ा गया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 41 साल की इस महिला के घर से नवंबर 2022 में करीब 15.3 लाख रुपये मूल्य का 31 तोला सोना चोरी हुआ था। उस समय महिला को शक था कि इस चोरी में किसी करीबी या घर के अंदर के व्यक्ति का हाथ हो सकता है, इसलिए उसने चुप रहने का फैसला किया और पुलिस को नहीं बताया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब अप्रैल 2026 में उसी महिला के घर में फिर से चोरी हुई। इस बार चोर 30 लाख रुपये के गहने ले गए थे। महिला ने घर में CCTV कैमरे लगवा रखे थे, जिसकी मदद से पुलिस ने एक पड़ोसी को पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस चोरी को पड़ोसी और उसके राखी भाई ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने अप्रैल 2026 की चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए हैं।

पड़ोसी की गिरफ्तारी के बाद महिला को यकीन हो गया कि पुरानी चोरी में भी उसी का हाथ हो सकता है। इसी वजह से 28 जुलाई 2026 को उसने 2022 वाली चोरी की शिकायत चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुराने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पति विदेश में ड्रिलिंग मैनेजर के तौर पर काम करते हैं और वह अपने बेटे के साथ मुंबई में रहती है।