Mumbai में सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 साल के युवक की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइ
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 साल के युवक की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सकीनाका पुलिस के मुताबिक यह हादसा 19 जुलाई 2026 को शाम 5:15 बजे हुआ। मृतक की पहचान मोहम्मद अज़ीम ज़ुल्फ़िकार के रूप में हुई है, जो अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से पार्सल डिलीवर करने जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अज़ीम को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 6:22 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद कासिम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिक्सर ट्रक का ड्राइवर बहुत लापरवाही से और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
सकीनाका पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ के गुस्से और पिटाई के डर से ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।