Mumbai में अस्पताल दिलाने के नाम पर 6 डॉक्टरों से 39.8 लाख की ठगी, बिल्डर और उसकी पत्नी पर FIR

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चारकोप इलाके में एक बिल्डर और उसकी पत्नी ने अस्पताल खोलने के लिए जगह दिलाने का झांसा देकर छह डॉक्टरों को अपना शिकार बनाया। इन लोगों ने डॉक्टरों से करीब 39.8 लाख रुपये की ठगी की, जिसके बाद चार

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के चारकोप इलाके में एक बिल्डर और उसकी पत्नी ने अस्पताल खोलने के लिए जगह दिलाने का झांसा देकर छह डॉक्टरों को अपना शिकार बनाया। इन लोगों ने डॉक्टरों से करीब 39.8 लाख रुपये की ठगी की, जिसके बाद चारकोप पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह पूरा मामला साल 2020 से शुरू हुआ था। आरोपियों ने मालाड के माइंडस्पेस इलाके में एक प्रॉपर्टी का लालच दिया था। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि उनके पास एक बिल्डिंग है जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल उपलब्ध है, जिसे वे अस्पताल चलाने के लिए किराए पर देंगे।

डॉक्टरों से पैसे वसूलने के लिए आरोपियों ने कई बहाने बनाए। उन्होंने ‘चेंज ऑफ यूजर’ की प्रक्रिया, बैंक गारंटी, सोसाइटी मेंटेनेंस और BMC टैक्स के नाम पर मोटी रकम ली। कुल मिलाकर डॉक्टरों ने 49.8 लाख रुपये दिए थे, जिसमें से आरोपियों ने बाद में 10 लाख रुपये वापस किए, लेकिन बाकी रकम नहीं लौटाई।

जब डॉक्टरों ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने यह दावा किया कि उनके भतीजे ने उस प्रॉपर्टी पर लोन ले रखा है, जिसकी वजह से वे रेंटल एग्रीमेंट को पूरा नहीं कर सकते। एक पीड़ित डॉक्टर के बयान के आधार पर अब चारकोप पुलिस ने इस धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।