Mumbai के Borivli में घर के अंदर चल रही थी गांजे की लैब, 30 साल का electrician गिरफ्तार

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के बोरीवली वेस्ट इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर चल रही हाइड्रोपोनिक गांजा खेती की लैब का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, ज

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के बोरीवली वेस्ट इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर चल रही हाइड्रोपोनिक गांजा खेती की लैब का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम बब्बू कामत है। यह व्यक्ति पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन था और अपने घर को ही गांजा उत्पादन केंद्र में बदल चुका था।

MHB कॉलोनी पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद शनिवार 15 अगस्त 2026 की रात करीब 12:10 बजे पुलिस ने इस घर पर छापा मारा। यह लैब बोरीवली वेस्ट के गणपत पाटिल नगर, गली नंबर 4 में जीवदानी माता मंदिर के पास स्थित थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां हाइड्रोपोनिक तरीके से उगाए गए गांजे के पौधे और सूखी हुई गांजा मिली।

पुलिस ने मौके से करीब 54 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.6 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, अलग-अलग तरह के केमिकल्स और अन्य मशीनें भी जब्त की हैं।

इस मामले में बब्बू कामत के अलावा दो और लोग शामिल थे, जिनकी पहचान राहुल और अभिषेक कन्नौजिया के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लैब के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरण और केमिकल कहां से लाए गए थे और यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।