Mumbai में बॉलीवुड डायरेक्टर Shakeel Noorani गिरफ्तार, एक्टर ने लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर Shakeel Noorani को एक महिला एक्टर के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। 73 साल के नूरानी पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट डिस्कस करन
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर Shakeel Noorani को एक महिला एक्टर के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। 73 साल के नूरानी पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट डिस्कस करने के बहाने एक 33 साल की उभरती कलाकार को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने उन्हें शनिवार, 8 अगस्त को गिरफ्तार किया, जिसके बाद सोमवार को उन्हें बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया।
शिकायत दर्ज करने वाली महिला का आरोप है कि नूरानी ने उसे ड्रिंक में कुछ मिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ यौन शोषण किया। आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसका इस्तेमाल बाद में महिला को ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। महिला के मुताबिक, यह सिलसिला करीब चार साल तक चला, जिसमें उसे जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई गईं और जहर देने की वजह से उसका मिसकैरेज भी हुआ।
इस मामले में नूरानी ने करीब 40 दिनों तक पुलिस से बचने के लिए खुद को छिपा कर रखा था। अंत में उन्हें महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक फार्महाउस से पकड़ा गया। डीसीपी (ज़ोन 2) संदीप घुगे ने बताया कि पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी और अंततः उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोर्ट ने नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ताकि आगे की जांच की जा सके। पुलिस अब उस मोबाइल फोन की तलाश कर रही है जिसमें कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग वाला वीडियो मौजूद है।
नूरानी के वकील विकास सिंह गोआर ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उनके क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है और कोर्ट में इन बातों को साबित करना होगा। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या नूरानी ने किसी और के साथ भी ऐसी हरकतें की हैं।