Mumbai में मेयर के सामने ही मैनहोल में गिरा BMC कर्मचारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Maharashtra: मुंबई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां बीएमसी (BMC) का एक सफाई कर्मचारी मेयर के ठीक सामने खुले मैनहोल में गिर गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब

Maharashtra: मुंबई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां बीएमसी (BMC) का एक सफाई कर्मचारी मेयर के ठीक सामने खुले मैनहोल में गिर गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब मेयर वहां मौजूद थीं और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरने वाला व्यक्ति बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से जुड़ा एक सफाई कर्मचारी था। इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि शहर में खुले मैनहोल की समस्या कब खत्म होगी। खास बात यह है कि इस हादसे से कुछ समय पहले ही मेयर ने कहा था कि अगर मैनहोल खुले पाए गए तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब लोग पूछ रहे हैं कि खुद मेयर के सामने हुए इस हादसे के बाद प्रशासन क्या कदम उठाएगा।

इस मामले में कानूनी सख्ती भी पहले से दिख रही है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी और अन्य अधिकारियों को बार-बार गड्ढों और खुले मैनहोल को ठीक करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने साफ कहा था कि अगर कोई खुले मैनहोल में गिरता है तो इसके लिए बीएमसी के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। अक्टूबर 2025 में कोर्ट ने ऐसे हादसों में मुआवजे का भी आदेश दिया था, जिसमें मौत होने पर 6 लाख रुपये और चोट लगने पर 50,000 से 2.5 लाख रुपये तक का मुआवजा तय किया गया था। मानसून से पहले की तैयारियों पर कोर्ट की अगली सुनवाई 24 जून को तय की गई थी।