Mumbai में स्कूल की छुट्टी और WFH की खबरें निकलीं झूठी, BMC ने जारी किया स्पष्टीकरण
Maharashtra: मुंबई में बुधवार, 8 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी और प्राइवेट ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम (WFH) को लेकर सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हो रहे थे। इन खबरों से अभिभावकों और कर्मचारियों के बीच काफी भ्रम फैल गया था, ल
Maharashtra: मुंबई में बुधवार, 8 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी और प्राइवेट ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम (WFH) को लेकर सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हो रहे थे। इन खबरों से अभिभावकों और कर्मचारियों के बीच काफी भ्रम फैल गया था, लेकिन अब BMC ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है।
Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने साफ किया है कि उन्होंने स्कूल बंद करने या ऑफिसों को घर से काम करने की कोई सलाह या आदेश जारी नहीं किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक मैसेज पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही यकीन करें। मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट ऑफिस हमेशा की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सामान्य रूप से चलेगा।
मौसम की बात करें तो India Meteorological Department (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट को घटाकर येलो अलर्ट कर दिया है। हालांकि, शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, शाम 5:17 बजे 3.77 मीटर की हाई टाइड आने की चेतावनी दी गई है, जिसे देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। लोकल ट्रेनें फिलहाल सभी रूटों पर सही समय से चल रही हैं।
मुंबई के उलट पड़ोसी जिले Palghar में भारी बारिश की वजह से जिला प्रशासन ने बुधवार, 8 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है। BMC ने मुंबई वासियों को सलाह दी है कि वे किसी भी सही जानकारी के लिए ‘MyBMC’ सोशल मीडिया हैंडल देखें या हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।