Mumbai के धार्मिक और टूरिस्ट स्थलों पर लगेगा AI सिस्टम, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए BMC ने बनाया प्लान
Maharashtra : मुंबई के भीड़भाड़ वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए भीड़ की निगरानी की जाएगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नई
Maharashtra : मुंबई के भीड़भाड़ वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए भीड़ की निगरानी की जाएगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नई तकनीक का मकसद भीड़ को बेहतर तरीके से मैनेज करना और लोगों की सुरक्षा बढ़ाना है।
इस योजना के तहत शहर के पांच प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर AI-पावर्ड CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे रियल-टाइम में यह बता पाएंगे कि कितनी भीड़ जमा है, लोग किस तरफ जा रहे हैं और भीड़ का घनत्व कितना है। यह प्रस्ताव एक सत्ताधारी पार्टी के कॉर्पोरेटर द्वारा लाया गया है, जिसे अब BMC जनरल बॉडी की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
अक्सर देखा गया है कि गणेशोत्सव और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के दौरान मुंबई में भारी भीड़ उमड़ती है। फिलहाल प्रशासन के पास आने वाले लोगों की सटीक संख्या का डेटा नहीं होता, जिससे नागरिक सुविधाओं और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की प्लानिंग करने में दिक्कत आती है। AI सिस्टम से मिलने वाले सटीक डेटा की मदद से BMC बेहतर इंतजाम कर सकेगा और किसी भी हादसे को रोकने में मदद मिलेगी।