Mumbai में बाइक सवार ने अनजान व्यक्ति की मदद कर जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल
Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। यहां एक बाइक सवार व्यक्ति ने एक ऐसे अजनबी की मदद की जो बोल नहीं सकता था। यह पूरी घटना अब इंटरनेट पर वायरल हो
Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। यहां एक बाइक सवार व्यक्ति ने एक ऐसे अजनबी की मदद की जो बोल नहीं सकता था। यह पूरी घटना अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के इस व्यक्ति ने एक मूक-बधिर व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी। खास बात यह रही कि वह व्यक्ति जिस रास्ते पर जा रहा था, बाइक सवार का रास्ता उससे अलग था। इसके बावजूद उसने अपनी राह छोड़कर उस अजनबी को उसकी मंजिल तक पहुँचाया।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि कुछ पल आपके साथ हमेशा के लिए रह जाते हैं। लोग इस वीडियो को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं और इसे एक प्रेरणादायक घटना मान रहे हैं।