Mumbai में बिजली बिल न भरने से BEST बसों की सप्लाई ठप, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के लोगों को गुरुवार सुबह ऑफिस जाते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो की बिजली काट दी गई, जिसकी वजह से कई ई-बसें डिपो में ही खड़ी रह गईं और सड़को
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के लोगों को गुरुवार सुबह ऑफिस जाते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो की बिजली काट दी गई, जिसकी वजह से कई ई-बसें डिपो में ही खड़ी रह गईं और सड़कों पर बसों की कमी हो गई।
यह पूरा मामला Adani Electricity और EVEY Trans के बीच बकाया बिल को लेकर हुआ। Adani Electricity ने माजास, घाटकोपर और गोराई स्थित तीन चार्जिंग डिपो की बिजली काट दी। बताया गया कि EVEY Trans ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल नहीं भरा था। Adani Electricity के सूत्रों के मुताबिक, बिजली की सप्लाई बुधवार दोपहर से ही बंद कर दी गई थी, लेकिन इसका असर गुरुवार सुबह पीक ऑवर में यात्रियों पर दिखा।
इस घटना के बाद BEST कमेटी के सदस्य अजय सिंह ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने पैनल चेयरपर्सन तृष्णा विश्वासराव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। वहीं Adani Electricity का कहना है कि बार-बार याद दिलाने और बकाया राशि जमा न होने के कारण उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।
गनीमत यह रही कि गुरुवार दोपहर तक EVEY Trans और Adani Electricity के बीच बातचीत हो गई। EVEY Trans ने बकाया भुगतान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद तीनों डिपो की बिजली दोबारा चालू कर दी गई और बस सेवाएं सामान्य हो गईं।