Mumbai में BEST बस डिवाइडर से टकराई, Borivali में हुआ हादसा; 24 घंटे में दूसरी घटना

Maharashtra/Mumbai: मुंबई की सड़कों पर BEST बसों के हादसे थम नहीं रहे हैं। सोमवार रात Borivali के SV Road पर एक BEST बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह घटना उस समय हुई जब बस ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया

Maharashtra/Mumbai: मुंबई की सड़कों पर BEST बसों के हादसे थम नहीं रहे हैं। सोमवार रात Borivali के SV Road पर एक BEST बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह घटना उस समय हुई जब बस ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। हालांकि, शहर में बसों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है क्योंकि पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले Mankhurd में भी एक BEST बस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें जानमाल का नुकसान हुआ था।

Borivali हादसे के बाद मंगलवार तक BEST प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोग और यात्री सड़क पर बसों की रफ्तार और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।