Mumbai में BEST बस सेवा के 100 साल पूरे, अब छोटी बसें चलेंगी और बंद रूट फिर शुरू होंगे
Maharashtra: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली BEST बस सेवा ने 15 जुलाई 2026 को अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर BEST कमेटी की चेयरपर्सन तृष्णा विश्वासराव ने शहर के यात्रियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अब मुंबई क
Maharashtra: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली BEST बस सेवा ने 15 जुलाई 2026 को अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर BEST कमेटी की चेयरपर्सन तृष्णा विश्वासराव ने शहर के यात्रियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अब मुंबई की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटी बसें चलाई जाएंगी ताकि लोगों को घर से मेट्रो या स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो।
BEST प्रशासन अब उन बस रूटों को भी दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा है जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। इसका मकसद शहर के हर कोने तक बस सेवा पहुंचाना और किराए को आम आदमी की जेब के हिसाब से किफायती रखना है।
कनेक्टिविटी सुधारने के लिए BEST कमेटी ने 1,500 नई AC इलेक्ट्रिक मिडी बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। ये 9 मीटर लंबी बसें होंगी जो खासतौर पर संकरी सड़कों के लिए बनाई गई हैं। इन बसों का संचालन अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की PM E-Drive स्कीम के तहत हर मिडी बस पर 25 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| नई मिडी बसों की संख्या | 1,500 (AC इलेक्ट्रिक) |
| कुल बस लक्ष्य (2027 तक) | 7,000 बसें |
| वर्तमान बस संख्या | 2,800 से ज्यादा |
| किराया नीति | किफायती रखने की कोशिश |
| लीज रेट | 60.25 रुपये प्रति किलोमीटर |
यात्रियों के साथ-साथ BEST के कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर आई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर वेतन में बढ़ोतरी की गई है। BEST की अपनी बसों में काम करने वाले कर्मचारियों को हर महीने 3,000 रुपये और कॉन्ट्रैक्ट या वेट-लीज बसों के कर्मचारियों को 2,000 रुपये की बढ़ोत्तरी मिलेगी।
रिटायर्ड कर्मचारियों के ग्रेच्युटी भुगतान का काम भी शुरू हो गया है। BMC ने इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जिसमें से 500 करोड़ रुपये BEST को मिल चुके हैं और वितरण शुरू हो गया है। बाकी के 500 करोड़ रुपये भी जल्द मिलने की उम्मीद है। चेयरपर्सन तृष्णा विश्वासराव ने ‘आपली BEST आपल्यासाठी’ यूनियन के साथ बैठक कर उनके सुझावों पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए हैं।