Mumbai में BEST बस सेवा के 100 साल पूरे, Colaba से Crawford Market तक चली स्पेशल हेरिटेज बस
Maharashtra: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली BEST बस सेवा ने 15 जुलाई 2026 को अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। 15 जुलाई 1926 को कोलाबा के अफगान चर्च से क्रॉफर्ड मार्केट तक अपनी पहली यात्रा शुरू करने वाली इस सेवा ने एक सदी त
Maharashtra: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली BEST बस सेवा ने 15 जुलाई 2026 को अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। 15 जुलाई 1926 को कोलाबा के अफगान चर्च से क्रॉफर्ड मार्केट तक अपनी पहली यात्रा शुरू करने वाली इस सेवा ने एक सदी तक मुंबईकरों को मंजिल तक पहुँचाया है। इस खास मौके पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इस शताब्दी वर्ष के जश्न में बस प्रेमियों ने 1926 की पहली यात्रा को फिर से दोहराया। यात्रियों के लिए एक विशेष हेरिटेज बस सेवा शुरू की गई है जो अफगान चर्च से क्रॉफर्ड मार्केट के पुराने रूट पर चल रही है। खास बात यह है कि इस बस के टिकट पुराने समय की याद दिलाने के लिए ‘तीन आने’ की कीमत पर रखे गए हैं। BEST म्यूजियम के क्यूरेटर अंबादास गरजे ने बताया कि शुरुआत में बस रूट वर्णमाला (alphabetical) के हिसाब से थे, जिन्हें 1960 के दशक में ट्राम सेवा बंद होने के बाद नंबरों में बदल दिया गया था।
वर्तमान में BEST के पास कुल 2,804 बसों का बेड़ा है जो मुंबई और उसके उपनगरों के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर तक 400 से ज्यादा रूटों पर चलता है। रोजाना करीब 25 लाख लोग इन बसों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनमें से केवल 249 बसें ही BEST की अपनी हैं, जबकि बाकी 2,555 बसें प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा चलाई जा रही हैं। शहर की पहचान बन चुकी डबल-डेकर बसें 1937 में शुरू हुई थीं, जिनकी संख्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है।
सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए BEST ने हाल ही में कई बदलाव किए हैं। 1 मार्च 2026 से कुछ रूट बदले गए और कई बसों को AC सेवा में बदला गया ताकि खाली बसें चलाने के बजाय ज्यादा डिमांड वाले इलाकों पर ध्यान दिया जा सके। साथ ही, 13 जून 2026 को एक हादसे के बाद ड्राइवरों के लिए नए नियम लागू किए गए, जिसमें ओवरटाइम खत्म करने और हर 11 दिन के काम के बाद एक पेड छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है।
आर्थिक मोर्चे पर BEST को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,439 करोड़ रुपये के अनुमानित घाटे को देखते हुए BMC ने 15 सूत्रीय सुधार निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत परिचालन क्षमता बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए अनुशासन भी जरूरी किया गया है, जिसके तहत बसों में बिना हेडफोन के जोर से गाने सुनना या फोन पर बात करना मना है।