Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper का नया First AC कोच आया सामने, पटरी पर चलेगी ‘बुटिक होटल’ जैसी लग्जरी ट्रेन
Maharashtra/Karnataka: मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के नए फर्स्ट एसी (First AC) कोच की झलक सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस कोच के अंदर की लग्जरी दिखाई दे रही ह
Maharashtra/Karnataka: मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के नए फर्स्ट एसी (First AC) कोच की झलक सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस कोच के अंदर की लग्जरी दिखाई दे रही है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यह ट्रेन नहीं बल्कि पटरी पर चलने वाला एक आलीशान बुटिक होटल जैसा है।
भारतीय रेलवे ने मुंबई-बेंगलुरु रूट के लिए इस ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर सेवा को मंजूरी दे दी है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रूट की पुष्टि की थी और बेंगलुरु के डीआरएम आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन कलबुर्गी के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का सफर अब 20 घंटे से घटकर करीब 14 से 16 घंटे रह जाएगा।
इस ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच को Kinet Railway Solutions ने डिजाइन किया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं। कोच की खासियतों की लिस्ट नीचे दी गई है:
- ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए अब सीढ़ियां दी गई हैं, जिससे पुराने लैडर (सीढ़ी) की जरूरत नहीं होगी।
- प्राइवेसी के लिए स्लाइडिंग दरवाजे लगाए गए हैं।
- कोच में गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा मिलेगी।
- बेहतर लाइटिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक दरवाजे दिए गए हैं।
- सुरक्षा के लिए पूरे कोच में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
- बर्थ का डिजाइन पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है।
यह ट्रेन कुल 16 पूरी तरह एयर-कंडीशन्ड कोचों से बनी होगी, जिसमें एक साथ 823 यात्री सफर कर सकेंगे। हालांकि, रेलवे ने अभी तक इस रूट के लिए टिकट बुकिंग, किराया और टाइम टेबल की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि यह सेवा जुलाई के अंत तक शुरू हो सकती है।