Mumbai में रोड रेज: फिटनेस ट्रेनर की कार के शीशे तोड़े, हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से किया हमला
Maharashtra/Mumbai: बांद्रा में शनिवार आधी रात को रोड रेज की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक फिटनेस ट्रेनर और उनकी पत्नी को पांच लोगों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक का इस्तेमाल कर ट्रेनर की पिट
Maharashtra/Mumbai: बांद्रा में शनिवार आधी रात को रोड रेज की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक फिटनेस ट्रेनर और उनकी पत्नी को पांच लोगों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक का इस्तेमाल कर ट्रेनर की पिटाई की और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना बांद्रा वेस्ट के एस.वी. रोड पर साहिल होटल और बांद्रा तालाब के पास हुई। पीड़ित अर्जुनजीत गरेवाल, जो एक सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं, अपनी Mahindra Thar कार से जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी भक्ति गरेवाल भी मौजूद थीं। बताया गया है कि एक XUV700 कार में सवार लोगों ने पहले अर्जुनजीत की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर जानबूझकर धीरे चलाकर उनका रास्ता रोका। जब अर्जुनजीत ने उन्हें ओवरटेक किया, तो आरोपी नाराज हो गए और उनका पीछा करने लगे।
आरोपियों ने कार को बीच रास्ते में रोका और अर्जुनजीत पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसे मारे और गाली-गलौज की। इस दौरान बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक से कार के आगे, पीछे और ड्राइवर साइड के शीशे तोड़ दिए गए। इस हमले से अर्जुनजीत और उनकी पत्नी काफी डर गए थे।
बांद्रा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है, जिनकी पहचान अनस के, बिलाल शेख और राजन के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। पुलिस अब इस मामले की आगे जांच कर रही है कि इस हमले में और कितने लोग शामिल थे।